- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्र
Panna News: फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्र

Panna News: जिले के पालधरा गांव के एक १५ वर्षीय गांव के छात्र का शव पेड़ में लटकते हुए मिला। मृतिक की पहचान दीपेश आदिवासी पिता किशोर सिंह के रूप हुई जो कक्षा ९वीं का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ०५ अप्रैल २०२६ की सुबह दीपेश अपने माता-पिता के साथ महुआ बीननेे गया था लौटने के बाद बकरियां चराने निकल गया परिजनों बताया कि दोपहर में उन्होने दीपेश को खाने के लिए कहा था परंतु उसने मना कर दिया और वह ०१ बजे करीब दोबारा खेत की ओर चला गया। शाम तक दीपेश घर नही लौटा तो परिजनो उसकी तलाश की। तलाश के दौरान मृतक के चाचा खेत की तरफ लकडी के लिए पहुंचे तो उन्होने देखा कि दीपेश का शव महुआ के पेड़ पर ही फांसी के फंदे से लटका हुआ था। खबर मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बृजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाही उपरांत शव को फंदे से नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े -नगर परिषद द्वारा हटवाया गया अतिक्रमण, जयस्तंभ चौक से लेकर पुलिस थाने तक सडक़ में आवागमन हो रहा था प्रभावित
Created On :   7 April 2026 6:27 PM IST












