- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भाजपा कार्यालय में उत्साह पूर्वक...
Panna News: भाजपा कार्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

Panna News: भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज ०६ अप्रैल को पार्टी के जिला कार्यालय में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण और वंदे मातरम के साथ हुई। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की यात्रा केवल एक राजनैतिक दल की यात्रा नही है बल्कि राष्ट्र निर्माण की सतत विचाधार का सतत प्रवाह है। आज भाजपा केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बनकर उभरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवाए समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाएं।
यह भी पढ़े -भारतीय किसान संघ ने सौपा मुुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी और ऋण वसूली मेें ब्याज के मुद्दे पर नाराजगी
स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि भाजर्पा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचार और अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। इन महान नेताओं के आदर्शों ने भाजपा को एक सशक्त वैचारिक आधार प्रदान किया है जो आज भी संगठन को दिशा देने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी जाहर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम एवं जय प्रकाश चतुर्वेदी, जिला महमंत्री माघवेन्द्र सिंह परमार, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय, उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला।
Created On :   7 April 2026 2:42 PM IST













