Panna News: तहसील कार्यालय पहुंचे ग्राम खम्हरिया के ग्रामीण, चौकीदार पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने के लिए दिया आवेदन

तहसील कार्यालय पहुंचे ग्राम खम्हरिया के ग्रामीण, चौकीदार पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने के लिए दिया आवेदन
जनपद पंचायत पवई के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खम्हरिया के दर्जनों ग्रामीण सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार राशि पाण्डेय को आवेदन दिया।

Panna News: जनपद पंचायत पवई के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खम्हरिया के दर्जनों ग्रामीण सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार राशि पाण्डेय को आवेदन दिया। जिसमें लेख किया है कि ग्राम पंचायत खम्हरिया में चौकीदार का पद रिक्त था जिस पर नियुक्ति हेतु न तो कोई विज्ञापन जारी किया गया और न ही ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर कोई जानकारी चस्पा की गई इसके साथ ही नियुक्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च नियत की गई थी जिससे इसकी जानकारी किसी भी ग्रामीण को नहीं हुई जिस कारण से चौकीदार के पद हेतु योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन नहीं कर सके जबकि इस पद पर कार्य करने के लिए एक से अधिक उम्मीदवार हैं। उन्होंने आवेदन के माध्यम से पद हेतु फॉर्म भरने की तारीख आगे बढ़ाए जाने की मांग की है।


Created On :   7 April 2026 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story