- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भारतीय किसान संघ ने सौपा...
Panna News: भारतीय किसान संघ ने सौपा मुुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी और ऋण वसूली मेें ब्याज के मुद्दे पर नाराजगी

Panna News: भारतीय किसान संघ जिला पन्ना द्वारा आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय मेें किसानो की समस्याओ के संदर्भ मेें प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि समर्थन मूल्य पर गेहंू की खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने से किसान परेशान है और इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसान क्रेडिड कार्ड अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले कृषकों से जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण वसूली की तारीख २८ मार्च निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाया नही गया है जबकि किसानों की फसल की कटाई का कार्य अभी चल रहा है साथ ही साथ समर्थन मूल्य पर खरीदी का कार्य शुरू नही हुआ है इसके पूर्व ही २८ मार्च की तारीख निर्धारित करने से किसान ऋण की अदायगी नही कर पा रहे है और तारीख नही बढ़ाने से किसानों को साल भर का सात प्रतिशत ब्याज और १४ प्रतिशत जुर्माना लग रहा है।
यह भी पढ़े -बांध परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामीण जनआक्रोश के लिए जा रहे थे दिल्ली, पन्ना में राकने से भड़का आक्रोश
जिससे किसानों पर आर्थिक दबाव पड़ा है। सरकार ने एक ओर जहां गेहूं खरीदी की तारीख १० अप्रैल से किए जाने की घोषणा की है वहीं सोसायटी का ऋण जमा करने की तारीख २८ मार्च क्यो की है। सरकार के इस फैसले से किसान डिफाल्टर बन गए है। आयोजित ज्ञापन में गेहंू की पराली जलाने पर एफआईआर का प्रावधान किया गया है जो कि अनुचित है। आयोजित ज्ञापन में ग्रीष्मकालीन मंूग की फसल की खरीदी हेतु किसान पंजीयन शीघ्र शुरू करवाए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौपनें वालों में संघ के अध्यक्ष रामकृपाल पटेल, मुकेश पाठक, वीरेन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा जगदीश, जागेन्द्र सिंह यादव, मुन्नाराजा, इन्द्रजीत सिंह पटेल सहित काफी संख्या में किसान संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
Created On :   7 April 2026 2:39 PM IST













