Hormuz Crisis: ईरान ने किया होर्मुज स्ट्रेट खोलने का ऐलान, सुरक्षित गुजर सकेंगे जहाज, ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज संकट के बीच ईरान की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अघारची ने शुक्रवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खोल दिया गया है। अब जहाजों को ईरान की ओर से सुरक्षित आवाजाही की इजाजत है। उन्होंने बताया कि यह फैसला लेबनान-इजरायल सीजफायर के तहत लिया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में अराघची ने कहा, 'इस अवधि में सभी कमर्शियल जहाजों को होर्मुज से गुजरने की इजाजत होगी। उन्होंने बताया कि जहाजों की आवाजाही पहले से तय किए गए कोऑर्डिनेटेड रूट के तहत होगी, जिसे पोर्ट्स और मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने निर्धारित किया है। समुद्री व्यापार प्रभावित न हो, इसलिए जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़े -होर्मुज में अमेरिका की सख्त नाकेबंदी के बाद भी पाकिस्तानी जहाज निकला? ऐसे पहुंचेगा कराची पोर्ट
ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया
उधर, होर्मुज स्ट्रेट खोलने के ईरान के ऐलान पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस कदम के लिए ईरान को धन्यवाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया है और यह अब आवाजाही के लिए तैयार है। उन्होंने पोस्ट के आखिरी में 'थैंक यू' लिखा।
इससे पहले ट्रंप ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि ईरान अपने संवर्धित यानि एनरिज्ड यूरेनियम के भंडार हमें (अमेरिका) सौंपने के लिए राजी हो गया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि दोनों देशों में जल्द ही शांति समझौता हो सकता है, जिसके बाद क्रूड ऑयल की सप्लाई आसानी से शुरू हो जाएगी और हालात पहले की तरह सामान्य हो जाएंगे। हालांकि, ट्रंप के यूरेनियम को लेकर किए दावे को ईरान की मीडिया ने झूठा बताया है। साथ ही कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति हवाई किले बना रहे हैं।
यह भी पढ़े -होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल
बता दें कि यूरेनियम एक ऐसा पदार्थ है, जिसके उपयोग से परमाणु बम भी बनाया जा सकता है। बस महत्वपूर्ण यह होता है कि उसे कितना संवर्धित (एनरिज) यानी शुद्ध किया गया है। प्राकृतिक यूरेनियम को उपयोगी बनाने के लिए उसे मशीनों की सहायता से शुद्ध किया जाता है, जिसे यूरेनियम एनरिचमेंट कहा जाता है।
Created On :   17 April 2026 7:14 PM IST










