US-Iran Hormuz Crisis: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद किया, 24 घंटे के अंदर बदला फैसला, कहा - 'अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के कुछ ही समय बाद उसे दोबारा बंद कर दिया। ईरान का कहना है कि उसने अमेरिका से बातचीत के बाद भरोसे में आकर शुक्रवार को होर्मुज खोल दिया था और कमर्शियल जहाजों को गुजरने की परमिशन दे दी थी। लेकिन अमेरिका ने अपने वादे को नहीं निभाया और नाकेबंदी जारी रखी।
यह भी पढ़े -होर्मुज को लेकर लंदन में होगी यूरोपीय देशों की अगली बैठक, कनाडाई पीएम कार्नी ने मैक्रों और स्टार्मर से की बात
'सीजफायर का किया उल्लंघन'
ईरान का कहना है कि ऐसा करके अमेरिका ने सीजफायर की शर्तों को तोड़ा है। इस वजह से अब होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों की आवाजाही सेना के कंट्रोल में होगी। ईरान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों पर लगी नाकाबंदी नहीं हटाता, तब तक वह होर्मुज से जहाजों को गुजरने नहीं देगा।
उधर, अमेरिका ने होर्मुज से नाकाबंदी हटाने से इनकार कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि जब तक ईरान उनकी शर्तों को नहीं मान लेता, तब तक हमारी घेराबंदी जारी रहेगा।
हर हाल में लेकर रहेंगे यूरेनियम - ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा कि वह ईरान से एनरिच्ड यूरेनियम लेकर रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान बातचीत के जरिए यूरेनियम सौंपने पर राजी नहीं हुआ तो फिर यह काम और कठोर तरीके से किया जाएगा।
अमेरिका और इजरायल आखिर क्यों ईरान पर एनरिज्ड यूरेनियम सौंपने का दबाव बना रहे हैं? आइए जानते हैं...
यूरेनियम एक ऐसा पदार्थ है, जिसके उपयोग से परमाणु बम भी बनाया जा सकता है। बस महत्वपूर्ण यह होता है कि उसे कितना संवर्धित (एनरिज) यानी शुद्ध किया गया है। प्राकृतिक यूरेनियम को उपयोगी बनाने के लिए उसे मशीनों की सहायता से शुद्ध किया जाता है, जिसे यूरेनियम एनरिचमेंट कहा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक रिपोर्ट दी थी। जिसके मुताबिक ईरान ने अपने यूरेनियम भंडार को 60 फीसद तक एनरिज्ड कर लिया है। परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए इसे 90% एनरिजमेंट की जरूरत होती है।
Created On :  
