पश्चिम एशिया तनाव: चार चीनी विमानों के ईरान में लैंडिंग के दावे से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने दुनिया का खींचा ध्यान

चार चीनी विमानों के ईरान में लैंडिंग के दावे से मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने दुनिया का खींचा ध्यान
आपको बता दें वेस्टर्न एशिया में जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर किए जा रहे एक नए दावे ने पहले से संवेदनशील भू-राजनीतिक माहौल को और अधिक पेचीदा और संशयमय बना दिया है ।सरकार या स्वतंत्र एजेंसी ने पुष्टि नहीं की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि ईरान को सैन्य सहायता देने से जुड़े सभी मीडिया रिपोर्ट पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। चीन ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका इन आरोपों के आधार पर कोई कार्रवाई करता है, तो चीन भी जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इस बार ये चर्चा जमीन पर नहीं, बल्कि आसमान में हुई कथित गतिविधियों को लेकर हो रही है। बीजिंग ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर दावा करने वाली इन पोस्ट का अभी तक किसी भी सरकार या स्वतंत्र एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। पोस्ट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर इनकी सत्यता अभी तक नहीं हो सकी है।

चीन का यह बयान व्यापक संदर्भ में है, क्योंकि वाशिंगटन की ओर से उन राष्ट्रों पर संभावित टैरिफ बढ़ाने के संकेत दिए गए हैं, जो ईरान की किसी भी तरह सहयोग करते पाए जाते हैं। आपको बता दें वेस्टर्न एशिया में जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर किए जा रहे एक नए दावे ने पहले से संवेदनशील भू-राजनीतिक माहौल को और अधिक पेचीदा बना दिया है। पिछले 48 घंटों के भीतर कथित तौर पर चार चीनी मालवाहक विमानों ने अपने ट्रांसपोंडर बंद कर दिए और ईरान में उतरे। बताया जा रहा है कि ये विमान हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे थे। ईरानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही ये विमान बीच रास्ते में ही गायब हो गए, यह घटना शी जिनपिंग द्वारा ट्रंप को चीन द्वारा ईरान को हथियार न भेजने का आश्वासन देने के कुछ ही दिनों बाद घटी है। विमानों में क्या था, इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

टिप्पणीकार मारियो नवाफल ने मोसाद कमेंट्री का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि चीन के चार कार्गो विमान 48 घंटे के भीतर ईरान पहुंचे, लेकिन उससे पहले उन्होंने उड़ान के दौरान अपने ट्रांसपोंडर बंद कर दिए। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

पोस्ट में कहा जा रहा है कि ईरानी हवाई एरिया में एंट्री से पहले चीनी विमान अचानक गायब हो गए, जिसे एविएशन एक्सपर्ट अक्सर जानबूझकर लोकेशन छिपाने से जोड़ रहे हैं, न कि तकनीकी डिफॉल्ट से। आरोप लगाया गया कि इन चीनी विमानों में हथियार सामग्री और गोला-बारूद ईरान ले जाया जा रहा था। इस पोस्ट ने दुनिया का ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चीन ने आश्वस्त किया था कि वह ईरान को हथियार सामग्री नहीं देगा। लेकिन चीनी विमानों की आवाजाही ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और हालिया संघर्षविराम के बीच मुद्दे को पहले से अधिक बेहद संवेदनशील बना दिया है।

Created On :   18 April 2026 3:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story