- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लातूर
- /
- लातूर में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में...
बड़ा नुकसान: लातूर में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में बॉयलर फटा, एक मजदूर की मौत, एक गंभीर - कारणों की जांच शुरू

Latur News. एमआईडीसी थाना क्षेत्र स्थित पुरानी एमआईडीसी इलाके में गुरुवार शाम एक भीषण औद्योगिक हादसा सामने आया। एल्युमिनियम कोटिंग व शीट निर्माण करने वाली मुंदडा ट्रेडर्स फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई।
मौके पर अफरा-तफरी, तुरंत हरकत में आया प्रशासन
घटना शाम करीब 4 बजे की है। धमाके की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एमआईडीसी पुलिस, पुलिस कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। महापालिका और एमआईडीसी के दमकल दल ने तुरंत पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 6 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
एक की मौत, एक की हालत गंभीर
हादसे में काम कर रहे दो मजदूर बॉयलर विस्फोट की चपेट में आ गए इस में दत्ता बुरांगे प्रकाश नगर, लातूर की मौके पर ही मौत,अभी कुमार, मूल निवासी उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल है। घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
फैक्ट्री को भारी नुकसान
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यूनिट को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के बाद नगर निगम के अधिकारियों व फायर ऑफिसर ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो विस्फोट के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।एमआईडीसी पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्या यह हादसा तकनीकी लापरवाही का नतीजा है या सुरक्षा मानकों की अनदेखी? जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
Created On :   16 April 2026 8:01 PM IST












