- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- लातूर
- /
- बेटे ने की आयकर अधिकारी पिता की...
Latur News: बेटे ने की आयकर अधिकारी पिता की हत्या, धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

Latur News. जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आयकर विभाग में कार्यरत अधिकारी कृष्णकुमार सन्मुखराव की कथित तौर पर उनके ही बेटे ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। यह घटना 3 फरवरी को दोपहर के समय लातूर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार मूल रूप से अहमदपुर तहसील निवासी कृष्णकुमार सन्मुखराव आयकर विभाग में अधिकारी पद पर कार्यरत थे। उन्होंने हाल ही में खोपेगांव शिवार में प्लॉट लेकर नया घर बनाया था।
बताया जा रहा है कि घर में मौजूद उनके बेटे शंतनु सन्मुखराव ने किसी कारणवश पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कृष्णकुमार सन्मुखराव गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही लातूर ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।
Created On :   3 Feb 2026 9:02 PM IST












