पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2024: नौदा में वोटिंग के दौरान TMC और AUJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, देसी बम का हुआ धमाका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान मुर्शिदाबाद पोलिंग बूथ पर तनाव की स्थिति देखने को मिली, जहां टीएमसी कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच बहस और झड़प हो गई।
बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के फर्स्ट फेज के दौरान हिंसा देखने को मिल रही है, मुर्शिदाबाद जिले के नौदा (Nowda) विधानसभा सीट में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात बदमाशों ने अचानक देशी बमों से हमला कर दिया। धमाके की गूंज से चुनावी क्षेत्र दहल गया, वोट डालने आए वोटर्स के बीच भगदड़ मच गई।
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार बम के धमाके आम रास्ते पर फेंके गए, जिससे कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। सड़क पर घायलों की चीख-पुकार और बिखरे खून के धब्बों से आसपास दहशत का माहौल है। बमबारी ने चुनाव आयोग और प्रशासन के दावों की पोल खोलते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। एक बार फिर बमबारी ने बंगाल की चुनावी शुचिता और सुरक्षा पर गहरा दाग लगा दिया है। तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की धक्का मुक्की हुई।
यह भी पढ़े -बेलडांगा हिंसा कलकत्ता हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने यूएपीए की धाराओं को लागू करने पर सुनवाई से खुद को किया अलग
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के तहत मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा कि वे इस बार के इलेक्शन में भी वोट डालेंगे। AUJP प्रमुख ने आगे बताया कि वह 1982 से लगातार चुनाव में हिस्सा लेते आ रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उनकी अपनी पार्टी AUJP चुनाव लड़ रही है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए और वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए।
आपको बता दें चुनाव आयोग ने मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर,मालदा और पश्चिम बर्धमान को सबसे अधिक संवेदनशील इलाका माना है। इन क्षेत्रों में चुनावी हिंसा के रिकॉर्ड को देखते हुए सुरक्षा निगरानी बढ़ाई गई है। किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए चुनाव आयोग ने 2,193 क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की हैं।
यह भी पढ़े -मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई झड़प, AUJP संस्थापक के पहुंचते ही हुआ हंगामा
मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि AUJP चीफ हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा करने पहुंचे थे, जहां एक दिन पहले देशी बम फेंके जाने की घटना हुई थी। इसी दौरान टीएमसी और AUJP दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई जो धीरे धीरे झड़प में तब्दील हो गई।
Created On :   23 April 2026 11:23 AM IST












