MCD Mayor Candidate: BJP ने एमसीडी मेयर पद के उम्मीदवार का किया ऐलान, प्रवेश वाही पर लगाया दांव, बैकफुट पर क्यों आई AAP?

BJP ने एमसीडी मेयर पद के उम्मीदवार का किया ऐलान, प्रवेश वाही पर लगाया दांव, बैकफुट पर क्यों आई AAP?
दिल्ली में मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसके लिए सियासी दल जोर-शोर के साथ तैयारियों में जुटी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने प्रवेश वाही पर दांव लगाया है। मालूम हो कि, वर्तमान में प्रवेश वाही नेता सदन हैं।

बीजेपी उम्मीदवार के दिल्ली मेयर बनने की चर्चा

माना जा रहा है मेयर पद का चुनाव बीजेपी के पक्ष में आ सकता है। दरअसल, दिल्ली में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी अपनी ओर से उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। जबकि, कांग्रेस या अन्य किसी दल के पास इतनी संख्या नहीं है। जिससे बीजेपी को हराया जा सके। इस वजह से नए मेयर के लिए बीजेपी का पलड़ा भारी रह सकता है। ऐसे में बीजेपी ने लंबे समय तक मंथने के बाद अपने उम्मीदवार का चुनाव किया है।

बता दें, दिल्ली मेयर पद चुनाव के लिए आज (गुरुवार) को अंतिम दिन है। सूत्रों के मुताबिक, 22 अप्रैल की शाम तक पार्टी के दिग्गज नेताओं में उम्मीदवारों के नाम पर सहमति जताई गई थी। इसके बाद फैसला लेने का पावर केंद्रीय नेतृत्व के पास था।

दिल्ली मेयर चुनाव का आज आखिरी दिन

दिल्ली में आज नामांकन का आखिरी दिन है। लिहाजा, दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी। यदि तब तक कोई भी पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं करती है तो बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वाही को निर्विरोध मेयर चुन लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मेयर राजा इकबाल को पार्टी फिर से मैदान में नहीं उतारेगी। हालांकि, पार्टी ने ऐसा ही किया है। लेकिन, उनकी वरिष्ठता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें निगम में कोई अहम पद सौंपा जा सकता है।

बता दें, एमसीडी में कुल 250 निगम पार्षद हैं। इनमें से बीजेपी के पास 123 पार्षद हैं। संभावना है कि इस बार बीजेपी को मेयर का पद आसानी से मिल सकता है। हालांकि, बीजेपी के लिए असली चुनौती चुनाव के बाद शुरू होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली और केंद्र में बीजेपी की ही सरकार है। पिछले साल एमसीडी को दिल्ली से अच्छा खासा फंड मिला है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने सोच-समझकर मेयर पद के चुनाव में बैकफुट पर आ गई है। अब बीजेपी के लिए चुनौती है कि अगले साल बेहतरीन प्रदर्शन कर के दिखाएं।

Created On :   23 April 2026 2:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story