उपचुनाव 2026: गुजरात के आणंद जिले की उमरेठ विधानसभा क्षेत्र पर उपचुनाव के लिए वोटिंग

गुजरात के आणंद जिले की उमरेठ विधानसभा क्षेत्र पर उपचुनाव के लिए वोटिंग
उमरेठ विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक गोविंद परमार के असामयिक निधन की वजह से सीट के खाली होने पर उपचुनाव हो रहा है। 72 वर्ष की उम्र में 6 मार्च को गोविंद परमार का निधन हो गया था।

डिजिटल डेस्क,गांधीनगर। गुजरात के आणंद जिले की उमरेठ विधानसभा क्षेत्र पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है। प्रशासन ने मतदान सुरक्षित व सुनिश्चित करने के लिए 1 हजार 500 मतदान कर्मियों की टीम तैनात की है। वोटर्स लिस्ट के अनुसार यहां करीब 2 लाख 45 हजार 623 मतदाता, जिनमें 4 हजार वोटर्स पहली बार वोट करेंगे।

उमरेठ विधानसभा के उपचुनाव में कुल 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के हर्षद परमार और कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान के बीच है। बीजेपी प्रत्याशी चार बार के विधायक रहे गोविंद परमार के बेटे हैं। हर्षद परमार का ये पहला बड़ा चुनाव है। जबकि कांग्रेस कैंडिडेंट 62 वर्षीय अनुभवी स्थायी नेता है,जो पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे है।

आपको बता दें उमरेठ विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक गोविंद परमार के असामयिक निधन की वजह से सीट के खाली होने पर उपचुनाव हो रहा है। 72 वर्ष की उम्र में 6 मार्च को गोविंद परमार का निधन हो गया था।

उपचुनाव में 2 लाख 45 हजार 623 मतदाता है।19 नोडल अधिकारी और 22 सूक्ष्म पर्यवेक्षकों समेत 1500 कर्मियों की मदद से चुनाव कराया जा रहा है। मतगणना 4 मई को होगी। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरु हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। तीन निर्दलीय और एक अन्य पार्टी का प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं।

Created On :   23 April 2026 2:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story