विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु में महिलाएं आंसू बहा रही हैं, चुनाव के बीच वोट डालने के बाद BJP प्रदेशाध्यक्ष ने कहा स्थिति से उबरना होगा

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में सभी सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। तिरुनेलवेली में BJP प्रदेश अध्यक्ष और सत्तूर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार नैनार नागेंद्रन ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए मतदान किया। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और सत्तूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक, नैनार नागेंद्रन ने तिरुनेलवेली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
यह भी पढ़े -तमिलनाडु फर्स्ट-टाइम वोटर्स में दिखा वोटिंग को लेकर उत्साह, बोले- राज्य के बेहतर भविष्य के लिए मतदान जरूरी
यह भी पढ़े -'आज तमिलनाडु और बंगाल का भाग्य पलटने का दिन', मतदान के बीच प्रवीण खंडेलवाल ने किया भाजपा की जीत का दावा
इस दौरान उन्होंने कहा तमिलनाडु अब एक ऐसा राज्य बन गया है जहाँ महिलाएँ आँसू बहा रही हैं। राज्य को इस स्थिति से उबरना होगा। हमारा गठबंधन लोगों की भलाई करने के उद्देश्य से चुनाव लड़ रहा है। न केवल सत्तूर विधानसभा क्षेत्र में, बल्कि पूरे तमिलनाडु में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत की प्रबल संभावनाएँ हैं।
बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट नैनार नागेंद्रन ने कहा तिरुनेलवेली और सत्तूर विधानसभा सीट मेरी दो आँखों की तरह हैं। लोगों को हर पाँच साल में एक बार अच्छी सरकार चुनने का अवसर मिलता है, और आज वही दिन है। इस महत्वपूर्ण दिन पर, सभी मतदाताओं को राष्ट्र के कल्याण, लोगों की भलाई और अगली पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, अपने मतदान के अमूल्य अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्हें तमिलनाडु को नशामुक्त बनाने वाले भविष्य के लिए और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर जीवन के लिए मतदान करना चाहिए।
Created On :   23 April 2026 11:55 AM IST













