Assembly Elections 2026: प. बंगाल-तमिलनाडु चुनाव के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी ने की जनता से वोट डालने की अपील

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा के लिए वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी करतार देखने को मिल रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों राज्यों के लोगों से अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने गुरुवार (23 अप्रैल) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए जनता से अपील की है।
यह भी पढ़े -विधायक प्रीतम लोधी को अमर्यादित बोल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में स्पष्टीकरण ना देने पर होगी कार्यवाही
तमिलनाडु चुनाव के लिए पीएम ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे तमिलनाडु के लोग विधानसभा चुनावों में मतदान करने की तैयारी कर रहे हैं, मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे इस पवित्र लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरे उत्साह के साथ निभाएं। विशेष रूप से, मैं तमिलनाडु के युवाओं और महिलाओं से आह्वान करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और मतदान के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करें।
यह भी पढ़े -बीजेपी प्रतिनिधिमंंडल ने चुनाव आयोग पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के PM मोदी पर दिए बयान को लेकर शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की
पीएम की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान का पहला चरण आज है। मैं सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान करता हूं। मैं विशेष रूप से अपने युवा मित्रों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।
पश्चिम बंगाल में वोटिंग
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच है। कुल 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में 16 जिलों के करीब 3.6 करोड़ वोटर वोट डालेंगे।
तमिलनाडु में 234 सीटों पर मतदान
तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर आज ही मतदान हो रहा है। यहां डीएमके गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन के बीच मुकाबला है। कुल 4023 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और लगभग 5.73 करोड़ वोटर वोट डालेंगे।
Created On :   23 April 2026 9:19 AM IST












