चुनाव..बयान और राजनीति: बीजेपी प्रतिनिधिमंंडल ने चुनाव आयोग पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के PM मोदी पर दिए बयान को लेकर शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की

बीजेपी प्रतिनिधिमंंडल ने चुनाव आयोग पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के PM मोदी पर दिए बयान को लेकर शिकायत कर हस्तक्षेप की मांग की
बीजेपी ने खड़गे के बयान को गंभीर और निंदनीय बताया। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी को आतंकवादी कहा था, ये कोई पहला मौका नहीं है,जब कांग्रेस नेता के बोल बिगड़े है, इससे पहले भी कभी जहरीला सांप कहा तो कभी झूठों का सरदार बताया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से पीएम मोदी पर दिए बयान को लेकर बीजेपी का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराकर हस्तक्षेप करने की मांग की है।

वहीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष यह मुद्दा उठाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्ति ने बेहद निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि यह बयान किसी निजी बातचीत में नहीं, बल्कि चुनावी राज्य चेन्नई में मीडिया को संबोधित करते हुए दिया गया, जहां प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा गया।

बीजेपी ने खड़गे के बयान को गंभीर और निंदनीय बताया। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम मोदी को आतंकवादी कहा था, ये कोई पहला मौका नहीं है,जब कांग्रेस नेता के बोल बिगड़े है, इससे पहले भी कभी जहरीला सांप कहा तो कभी झूठों का सरदार बताया है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना एक पैटर्न बन चुका है। उन्होंने कांग्रेस पर बार बार इस तरह की भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया और उसके व्यवहार में कोई बदलाव या सुधार नहीं आया। पहलगाम हमले की बरसी को लेकर सीतारमण ने कहा कि आज देश एक गंभीर और भावनात्मक दिन मना रहा है, इस हमले में निहत्थे नागरिकों की उनके परिवारों के सामने हत्या की गई थी और देश आज उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि दे रहा है। बीजेपी नेता ने कहा संवेदनशील समय की पूर्व संध्या पर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐसा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ईसी से मुलाकात के बाद कहा बीजेपी प्रतिनिधिमंडल दुख और आक्रोश के साथ आयोग के समक्ष पहुंचा। रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष पर प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेता ने आगे कहा पीएम को आतंकवादी कहना केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है।निंदनीय बयान दिया।

Created On :   22 April 2026 2:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story