Maharashtra News: खड़गे के आतंकवादी वाले बयान पर संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'वे सबको डराते हैं...'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कहे जाने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि ऐसा नहीं कहा गया है। पीएम मोदी सबको डराते हैं, ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर सभी को डराते हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि जो भी डराता है वो दहशत पैदा करता है। महाराष्ट्र में भी डराया है। पश्चिम बंगाल में भी डरा रहे हैं ना। ईडी, सीबीआई, इलेक्शन कमीशन और सुप्रीम कोर्ट उनके डराने के हथियार हैं। इनकी मदद से पीएम मोदी देश को डराते हैं।
यह भी पढ़े -ईरान-अमेरिका शांतिविराम में भारत की बड़ी भूमिका? जर्मनी पहुंचकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया सही वक्त
संजय राउत ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
संजय राउत ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा है कि वह दहशत फैलाते हैं। उसके बाद चुनाव लड़ते हैं और जीत भी जाते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे का भी ये ही कहना है। इस पर पीएम मोदी को ये कहना चाहिए था कि ये झूठ है या सच है। उन्होंने कहा है कि अब भी पीए मोदी डरा रहे हैं। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक मंजूर ना होने के बाद अब महिलाओं के नाम पर डरा रहे हैं।
यह भी पढ़े -शेखर सुमन ने शुरू की फिल्म एकेडमी, बोले-'संघर्ष और अनुभव से सीखा, अब नई पीढ़ी को सिखाने का समय'
'पॉलिटिकल टेररिज्म कहा जाता है'- संजय राउत
उन्होंने आगे कहा कि, आप कौन होते हो। हम देख लेंगे। हमको क्यों धमकियां दे रहे हो। उन्होंने कहा है कि पीएम कहते हैं कि तुमको इसका परिणाम भुगतना ही होगा। तो ये डराने की जो भाषा है उसको दूसरे शब्दों में आतंकवाद ही कहा जाता है। इसे पॉलिटिकल टेररिज्म भी कहा जाता है।
Created On :   22 April 2026 4:24 PM IST













