पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: पीएम मोदी ने भयावह हमले में जान गंवाने वाले निर्दोषों को किया याद, कहा- देश एकजुट,आतंक के आगे भारत कभी झुकेगा नहीं

पीएम मोदी ने भयावह हमले में जान गंवाने वाले निर्दोषों को किया याद, कहा- देश एकजुट,आतंक के आगे भारत कभी झुकेगा नहीं
पीएम मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की, उन्होंने इससे आगे कहा कि दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भावुक संदेश साझा किया, पीएम ने अपने संदेश में उन निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने हमले में अपनी जान गंवाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की, उन्होंने इससे आगे कहा कि दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

पीएम मोदी ने पिछले साल इसी दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद करते हुए कहा उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। एक राष्ट्र के रूप में, हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि भारत किसी भी प्रकार के आतंकवाद के सामने झुकने वाला नहीं है। पीएम ने कहा आतंकियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी और भारत पूरी मजबूती से उनका सामना करेगा। आतंक के खिलाफ मजबूत संकल्प के साथ देश एकजुट है। आपको बता दें बैसरन घाटी पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने अचानक पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस भीषण आतंकी हमले की आज पहली बरसी है।

Created On :   22 April 2026 10:20 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story