Kolkata Fire Incident: कोलकाता के हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, इलाके में अफरातफरी का माहौल, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

कोलकाता के हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, इलाके में अफरातफरी का माहौल, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?
कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आई है। करीब 75-80 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आनंदलोक हॉस्पिटल (Anandalok Hospital) में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। अस्पताल के अंदर मौजूद मरीजों को जल्दी-जल्दी स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से बाहर निकाला गया। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 75 से 80 मरीजों को सुरक्षित दूसरी जगह ले जाया गया। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल या जान जाने की खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल आग बुझाने और कारण पता लगाने का काम जारी है।

हॉस्पिटल में फैला धुआं

आग की खबर मिलते ही दमकल की टीम तुरंत पहुंच गई। अस्पताल में धुआं फैल जाने के चलते मरीजों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। स्टाफ और पुलिस ने मिलकर सभी को सुरक्षित जगह पहुंचाया।

अधिकारी क्या बोले?

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली। इसके बाद तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं। आग अस्पताल की एक मंजिल पर लगी थी और कारण अभी साफ नहीं है।

चश्मदीदों ने क्या देखा?

लोगों ने बताया कि दूसरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। कुछ लोगों का कहना है कि एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

कैसे लगी आग?

आपको बता दें, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। हालांकि, जांच-पड़ता अब भी जारी है।

Created On :   21 April 2026 4:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story