पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: NC चीफ अब्दुल्ला ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, घटना को बताया मानवता की हत्या

डिजिटल डेस्क, अनंतनाग। जम्मू -कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा यह J&K के लिए एक बहुत बड़ा झटका था। अब्दुल्ला ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित, साथ ही उन्होंने इस आतंकी घटनाओं को मानवता की हत्या करार दिया।
आपको बता दें बैसरन घाटी पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने अचानक पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस भीषण आतंकी हमले की पहली बरसी पर एनसी चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जम्मू-कश्मीर राज्य के लिए एक बड़ा झटका बताया है। फारूक अब्दुल्ला ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को समझना चाहिए कि संघर्ष से कुछ हासिल नहीं होगा। पाप का घड़ा भर चुका है। इससे पहले एनसी चीफ ने आतंकियों के घुसने पर सुरक्षा पर सवाल उठाया था। पहलगाम हमले की पहली बरसी पर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाकर्मियों की पर्यटन स्थलों पर कड़ी निगरानी है।
यह भी पढ़े -पहलगाम में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की पत्नी ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी का जताया आभार
यहीं नहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने महिला आरक्षण बिल पर कहा हमने कभी भी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया। 2023 में यह बिल बहुमत से पास हुआ था। सच तो यह है कि जब भी यह बिल लाया गया, तो इसका विरोध किसने किया? विरोध उन्होंने ही किया जो अभी सत्ता में हैं। मुझे पूरा यकीन है कि उनका इस बिल को पास करने का कभी कोई इरादा ही नहीं था। ईरान संघर्ष पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा इंशा अल्लाह, शांति ज़रूर कायम होगी।
Created On :   21 April 2026 5:00 PM IST












