विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, शाह -ममता समेत कई नेताओं की ताबड़तोड़ रैली और जनसभाएं

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। पहले फेज में 16 जिलों की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के मकसद से ईसी ने वोटिंग से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्रीय बलों, निगरानी टीमों और त्वरित प्रतिक्रिया यूनिट्स को तैनात किया गया है। सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए हैं और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कुछ क्षेत्रों को सील कर दिया गया है।
पहले चरण के लिए 8,000 से अधिक पोलिंग बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। भारतीय चुनाव आयोग ने 48 घंटे की शांतिपूर्ण अवधि और ड्राई डे सहित सख्त नियम लागू किए हैं। पहले चरण में 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 वोटर्स मतदान के लिए पात्र हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पश्चिम बर्धमान पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ये चुनाव बीजेपी के उम्मीदवार को MLA और हमारे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है बल्कि ये चुनाव पूरे बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करने का चुनाव है। मैं आपको वादा करके जाता हूं कि 23 को कमल का बटन दबाए और 5 तारीख को भाजपा की सरकार बना दीजिए और बंगाल से हम एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालने का काम करेंगे।
यह भी पढ़े -टीएमसी के सारे गुंडे कान खोलकर सुन लें... महिलाओं के उत्पीड़न पर अमित शाह ने दार्जिलिंग से दी चेतावनी
पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह आज शाम तक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्वी मेदिनीपुर जिलों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि टीएमसी चीफ ममता बनर्जी पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया, उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर और जगतदल तथा कोलकाता के
यह भी पढ़े -टीएमसी ने चुनाव आयोग से उत्तरपारा से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ की शिकायत, मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप
जोरासांको में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इसके अतिरिक्त कांग्रेस और अन्य दलों के नेता भी आजअपने अपने दलों के कैंडिडेंट के पक्ष में जनसभा कर रहे हैं।
Created On :   21 April 2026 2:30 PM IST












