Brij Bhushan Singh: आरक्षण व्यवस्था और सामाजिक संरचना पर बोले ब्रजभूषण सिंह, 75 साल हो गए… 175 साल तक भी आरक्षण ले लो

आरक्षण व्यवस्था और सामाजिक संरचना पर बोले ब्रजभूषण सिंह, 75 साल हो गए… 175 साल तक भी आरक्षण ले लो

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अयोध्या में परशुराम जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आरक्षण व्यवस्था और सामाजिक संरचना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संविधान निर्माता पर बोलते हुए कहा संविधान सिर्फ डॉ. अंबेडकर ने नहीं बनाया, बल्कि 242 सांसदों ने मिलकर इसे तैयार किया था। यह एक सामूहिक प्रयास था जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी थी। उन्होने कहा कि 75 साल नहीं, 175 सा तक आरक्षण ले लो, हमें इसकी जरूरत नहीं है। लेकिन आज भी कई समाज विकास की मुख्यधारा से दूर हैं।

ब्रजभूषण शरण सिंह कांशीराम पर क्या बोले?

कांशीराम पर बोलते हुए शरण सिंह ने कहा वह समाजसेवी थे, लेकिन जातिगत विभाजन की राजनीति कर समाज को बांट दिया। कांशीराम जब भी भाषण देते थे वह कलम से समझाते थे कि सबसे ऊपर सवर्ण, मध्य में पिछड़ा और सबसे नीचे दलित है। अब इस व्यवस्था को बदलना होगा। उनकी कृपा से यह पूरी हुई।

आज अगड़ा समाज गौशालाओं में मजदूरी कर रहा है, रिक्शा खींच रहा है और मंदिरों में मेहनत कर रहा है। यह समाज एक सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहा है। हमने यह तय किया है कि हम आरक्षण का विरोध नहीं करेंगे, क्योंकि पिछले 75 सालों से कुछ लोगों को लाभ मिला है। अब भी कुच ऐसे समुदाय हैं जिन्हें फायदा नहीं मिल पाया है। बृजभूषण ने उदाहरण देते हुए कहा लोहार, कुम्महार, बढ़ाई और तेली जैसे पारंपरिक वर्ग भी पीछे हैं।

अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण स्थल से दिए गए इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। ब्राह्मण मंच से एक क्षत्रिय नेता द्वारा दिए गए इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे समय में जब देश में सामाजिक न्याय का मुद्दा प्रमुख बना हुआ है, यह बयान आने वाले समय में आरक्षण और जातिगत राजनीति पर बहस को जन्म दे सकता है।

Created On :   21 April 2026 2:05 AM IST

Tags

Next Story