Tamil Nadu Assembly Elections 2026: 'बिहार में BJP ने अपने लोकप्रिय नेता को मुख्यमंत्री...' राहुल गांधी ने पहली बार तमिलनाडु में नीतीश कुमार के मामले में खुलकर की बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली बार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मामले में प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर बीजेपी से समझौता करने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पिछले ऐसे कई फैसले रहे हैं, जिनकी वजह से बीजेपी उनपर नियंत्रण कर पाई है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के अपने लोकप्रिय नेता को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर भी टिप्पणी की है।
यह भी पढ़े -'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर झूठ बोल रहे राहुल गांधी, माफ नहीं करेंगी महिलाएं जगदंबिका पाल
बिहार बीजेपी CM को लेकर क्या बोले?
कांग्रेस नेता ने तमिलनाडु के थूथुकुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनका कहना है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया है और उनकी जगह पार्टी ने अपने पसंदीदा व्यक्ति को बैठा दिया है, क्योंकि नीतीश कुमार पहले ही समझौता कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें राज्यसभा भेजने के बाद भी कोई विरोध नहीं किया है।
उन्होंने आगे कहा, "जो लोग AIADMK को कंट्रोल करते हैं, वे पूरी तरह से अमित शाह और मिस्टर नरेंद्र मोदी के कंट्रोल में हैं। देखिए बिहार में क्या हुआ, CM को हटा दिया गया और एक BJP के आदमी को बिठा दिया गया। क्यों? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बिहार के CM एक कॉम्प्रोमाइज्ड आदमी थे। उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए।"
तमिलनाडु को लेकर जाहिर की चिंता
राहुल गांधी इस जनसभा में बिहार का जिक्र करते हुए तमिलनाडु के लिए चिंता जाहिर की है। इसके साथ ही कहा, "BJP तमिलनाडु में भी यही करना चाहती है। वे एक ऐसी सरकार चाहते हैं जिसे वे कंट्रोल कर सकें और एक ऐसा CM जो ठीक वही करे जो वे कहते हैं, जो हम उन्हें कभी नहीं करने देंगे। चाहे उनका कोई भी सपना हो, वे कभी भी तमिलनाडु के लोगों और सरकार को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।"
Created On :   20 April 2026 11:04 PM IST












