बड़ी तैयारी में अखिलेश: सपा ने किया प्राइवेट मेंबर बिल लाने का ऐलान, मुस्लिम-ओबीसी महिलाओं के लिए की आरक्षित कोटे की मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल होने के बाद समजवादी पार्टी बड़ी तैयारी में है। पार्टी प्राइवेट मेंबर बिल लाने के बारे में विचार कर रही है। सांसद धर्मेंद्र यादव ने इस बात की घोषणा की है। आपको बता दें कि, सपा ने संसद में महिला आरक्षण बिल का जमकर विरोध किया था। पार्टी का कहना था कि बिल में ओबीसी और मुस्लिम महिलाओं को अलग कोटा नहीं दिया गया। यही वजह है कि सपा ने अब बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि हर वर्ग की महिलाओं को बराबर मौका मिलना चाहिए। इस मुद्दे पर संसद में पहले भी बहस हो चुकी है जिसमें अमित शाह से बहस हुई थी।
यह भी पढ़े -'आदेश प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या बड़े नेता...' BJP विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे ने लोगों को कुचला, पिता ने पुलिस अधिकारियों को दी चेतावनी
क्या है पार्टी का नया प्लान
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उनकी पार्टी एक प्राइवेट मेंबर बिल लाएगी। इसमें मांग होगी कि ओबीसी और मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से सीटें आरक्षित की जाएं। उनका मानना है कि इससे सभी को सही प्रतिनिधित्व मिलेगा।
यह भी पढ़े -लोकसभा में पास नहीं होने पर सपा सांसदों ने सरकार को बताया दलित, OBC विरोधी, आधी आबादी में दरार पैदा कराना सरकार का मकसद
सरकार पर देरी का आरोप
उन्होंने यह भी कहा कि 2023 में बिल पास होने के बाद नोटिफिकेशन जारी करने में काफी समय लगा। सवाल उठाया गया कि जब सभी ने समर्थन किया था तो इतनी देर क्यों हुई?
परिसीमन और बहस का मुद्दा
सपा ने परिसीमन पर भी सवाल उठाए। पार्टी का कहना है कि कुछ राज्यों में परिसीमन के बाद विपक्ष कमजोर हुआ है। वहीं, अमित शाह ने लोकसभा में कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण संभव नहीं है।
Created On :   21 April 2026 4:53 PM IST













