Women Reservation Bill: 'देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा और...' BJP विधायक मैथिली ठाकुर ने महिला आरक्षण बिल के खारिज होने पर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा में दो दिन तक महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा हुई। इसके बाद भी इन बिलों को सरकार पास नहीं करा पाई है। इस पर लगातार राजनीति नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस पर बिहार से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने बयान जारी किया है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा वार किया है। बता दें कि सरकार ने सदन में 131वें संसोधन बिल, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन को पेश किया था।
बिल को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
बीजेपी विधायक ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, "महिला आरक्षण बिल का विरोध करना देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा और खुला हमला है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग नारी सम्मान की बात करते हैं, वही संसद में महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े हो जाते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कमद उठाया था, लेकिन हमेशा से विपक्ष ऐसे कामों में बाधा डालने का काम करता आया है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष का असली चेहर भारत की हर महिला के सामने आ गया है। विपक्ष को उन्होंने सिर्फ सत्ता की राजनीति करने वाला बताया है। इन लोगों को महिलाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की कोई भी फिक्र नहीं है।
यह भी पढ़े -'महिलाओं को उनका हक दिलाने की...' महिला आरक्षण बिल पर बिहार CM और तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
बीजेपी को लेकर क्या बोली?
मैथिली ठाकुर ने बीजेपी को लेकर स्पष्ट किया कि वह महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में हमेशा आगे भी काम करती रहेगी।
बिहार बीजेपी प्रमुख ने क्या कहा?
बिहार बीजेपी प्रमुख संजय सरावगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष ने सिर्फ विधेयक का विरोध नहीं किया है, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों, उनके सम्मान और उनके भविष्य के साथ अच्छा नहीं किया है। विपक्ष प्रधानमंत्री के विरोध में इतना अंधा हो गया है कि उसने नारी शक्ति का अधिकार छिन लिया है।
Created On :   18 April 2026 12:11 AM IST










