Women Reservation Bill: 'महिलाओं को उनका हक दिलाने की...' महिला आरक्षण बिल पर बिहार CM और तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा में आज (शुक्रवार) को 131वां संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं पाया है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि लोकसभा में जो दिनों में जो दृश्य देखने को मिला है। जो देश की नारीशक्ति की आशाओं के विपरीत था। उनके अलावा आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़े -'मोदी जी के अहंकार की हार हुई', महिला आरक्षण बिल पास न होने पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
CM ने बिल पर क्या कहा?
बिहार मुख्यमंत्री ने कहा, "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" जैसे ऐतिहासिक संविधान संशोधन से महिलाओं को 33 फीसदी प्रतिनिधित्व करने का रास्ता साफ करता था, उसे विपक्षी दलों द्वारा अवरुद्ध किया जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का विरोध नहीं हुआ है, बल्कि विपक्ष ने देश की आधी आबादी के अधिकार, सम्मान और सहभागिता के मौके को ठुकरा देने वाला काम किया है।
सम्राट चौधरी का कहना है, "महिलाओं को उनका हक दिलाने की यह लड़ाई रुकेगी नहीं, यह जनभावना बनकर हर घर, हर समाज और हर चुनाव तक पहुंचेगी। नारी शक्ति के अपमान की यह बात यहीं थमने वाली नहीं है, इसकी गूंज दूर तक जाएगी। जो लोग महिलाओं के अधिकार और सम्मान के रास्ते में बाधा बनेंगे, उन्हें जनता का जवाब अवश्य मिलेगा।"
यह भी पढ़े -महिला आरक्षण बिल को पास कराने के लिए इतने वोटों की थी जरूरत, केंद्र सरकार ने की कड़ी मशक्कत, जाने पूरा मामला
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इस बिल की आड़ में संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही थी। आज लोकसभा में इस बिल के गिरने से यह प्रमाणित करता है कि बहुमत के बल पर आप जनभावना का गला घोंट, संवैधआनिक मर्यादाओं को तार-तार कर, परिसीमन के नाम पर विपक्षी दलों के अधिकारों और क्षेत्रीय संतुलन को बिगाड़ने का काम नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने आज दिखा दिया है कि वह एकसाथ चट्टान बनाकर खड़े हैं, ताकि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, परंपराओं, जनतांत्रिक संरचना, संविधान और दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्गों की महिलाओं के अधिकारों के साथ किसी हालात में खिलवाड़ नहीं कर सकते हैं।
Created On :   17 April 2026 11:47 PM IST










