Assam Election 2026: बांग्लादेशी भारत आता रहेगा जब तक..., घुसपैठ को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता सरकार पर बोला हमला

बांग्लादेशी भारत आता रहेगा जब तक..., घुसपैठ को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता सरकार पर बोला हमला

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, अवैध घुसपैठ (विशेषकर बांग्लादेशी नागरिक) का मुद्दा चुनावी विमर्श का केंद्र बना हुआ है। पश्चिम बंगाल में, BJP ने TMC (तृणमूल कांग्रेस) सरकार पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इसी बीच असम के सीए हिमंत बिस्वा सरमा ने असम में रैली को संबोधित करने के दौरान कहा बंगाल सरकार घुसपैठियों को शरण देती है।

उन्होंने कहा, 'इस जनगणना के बाद बंगाल की जनसांख्यिकी और बदल जाएगी। बंगाल में मुस्लिम आबादी 32 फीसदी और असम में 36 फीसदी हो जाएगी। जब तक त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल मिलकर काम नहीं करेंगे, बांग्लादेशी भारत आते रहेंगे। घुसपैठ तभी रुक सकती है जब तीनों राज्य और मेघालय मिलकर काम करें। हर जनगणना में मुस्लिम आबादी 4-5 फीसदी बढ़ी है। असम में भी ऐसा हो रहा है। मैं बंगाल के लोगों से अपील करता हूं कि देश को बचाना आपके हाथ में है। अगर बंगाल, असम, त्रिपुरा और मेघालय मिलकर काम नहीं करेंगे, तो देश बिखर जाएगा, बांग्लादेशी मुसलमान का अड्डा बन जाएगा।'

असम सीएम ने कहा, 'त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल और मेघालय मिलकर काम करेंगे तभी घुसपैठियों पर रोक लग पाएगी। मैं अपने राज्य असम में जितना भी एक्शन लेता हूं वो लोग मुर्शिदाबाद, मालदा चले जाते हैं। इसलिए अगर देश को बचाना है तो बंगाल में भाजपा की सरकार बनना बहुत जरूरी है। ये लोग (घुसपैठिए) जब आते हैं तो तुरंत राशन कार्ड ले लेते हैं। आधार कार्ड बनावा लेते हैं और वोटर आईडी भी बनवा लेते हैं नहीं तो SIR में 1 करोड़ नाम कैसे कट सकता है।'

बता दें, पश्चिम बंगाल में 2 चरण में चुनाव होने हैं। पहला 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल 4 मई को नतीजे आएंगे।

Created On :   18 April 2026 12:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story