Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने एक बार फिर सम्राट चौधरी के एफिडेविट पर उठाए सवाल, कामराज से पढ़े हैं लेकिन कब पढ़े पता नहीं

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार ने नए CM सम्राट चौधरी पर जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने शुक्रवर को तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा सम्राट को पता नहीं है कि वह कब पैदा हुए। उन्होंने हलफनामें में लिखा है कि वह 7वीं पास हैं, अगले एफिडेविट में लिखा है मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से पीएफसी किया, कब किया ये नहीं बताया?
उन्होंने सम्राट को आड़े हाथों लेते हुए कहा हमारे नए सीएम ने बताया है कि उन्होंने अमेरिका से D. LIT किया है।, आम आदमी को सरकारी नौकरी करनी हो और वो एक सर्टिफिकेट गलत लगा दे तो सस्पेंड हो जाएगा। FIR भी हो जाएगी, लेकिन राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके बारे में ये पता नहीं कि वो पैदा कब हुए?
सम्राट चौधरी के हलफनामें पर जारी विवाद पर पीके ने कहा, "ज्ञान की भूमि बिहार में ऐसा व्यक्ति सीएम बना, जो पढ़ा है या नहीं वो नहीं पता। आपने पढ़ाई नहीं की वो शिकायत की बात नहीं, लेकिन फर्जी डिग्री लगा आदमी विधायक बन रहा है, वो आदमी अगर सीएम है, तो आपके बच्चों की पढ़ाई की चिंता उसे कितनी होगी ये चिंता का विषय है।"
गौरतलब है, पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सम्राट की डिग्री को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। उस समय सम्राट यही कर रहे थे कि सब कुछ एफिडेविट में लिखा हुआ है। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार फिर उनके एजूकेशन को लेकर फिर विवाद खड़ा खेला जाएगा।
Created On :   17 April 2026 10:44 PM IST










