Womens Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पास न होने पर प्रियंका चतुर्वेदी की आई प्रतिक्रिया, उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका

महिला आरक्षण बिल पास न होने पर प्रियंका चतुर्वेदी की आई प्रतिक्रिया, उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर शुक्रवार (17 अप्रैल) को वोटंग हुई। विधेयक पर दो तिहाई बहुमत यानी 352 वोट नहीं मिल सका जिसके कारण बिल पास नहीं हो सका। इस बात को लेकर शिवसेना (UBT) नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा भारत की उन महिलाओं के लिए दुखद खबर है जो लोकसभा या विधानसभा में बैठने का ख्वाब देख रही थी।

प्रियंका ने कहा महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के मुद्दे पर मेरा एक स्पष्ट रुख है, जो हमेशा से रहा है और मैं इसे व्यक्त करती रहूंगी। इसे स्वीकार करो।

महिला आरक्षण बिल रद्द होने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा "मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल महिला आरक्षण विरोधी हैं। ये लोकतंत्र तो बहुत बड़ा नुकसान है। यहां राजनीति करके कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण का विरोध किया। ये बिल फेल करने का काम किया। हम इनका धिक्कार करते हैं। महिलाओं के साथ एनडीए और पीएम नरेंद्र मोदी हैं।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "ये फिर साबित हुआ कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने जिस ढंग से महिला बिल को जिस तरह से गिराने का काम किया, ये देश की जनता और नारी शक्ति ने देखा। उनके चेहरों को भी देखा है. आने वाले दिनों में इनको कीमत चुकानी पड़ेगी।"

ये बीजेपी का इवेंट मैनेजमेंट था, फेल हुआ- इमरान मसूद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "बीजेपी महिला आरक्षण देना नहीं चाहती, इवेंट करना चाहती है। ये बीजेपी का इवेंट मैनेजमेंट था, वो फेल हो गया। कल से पुतले जलाते मिलेंगे। देना इनको कुछ था नहीं, बातें ही बातें करनी थीं। वही सब हुआ है।"

Created On :   17 April 2026 10:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story