West Bengal Assembly Elections 2026: नितिन नबीन ने बंगाल सरकार पर बोला तीखा हमला, सीएम ममता बनर्जी के व्यवहार से त्रस्त हैं राज्य के लोग

नितिन नबीन ने बंगाल सरकार पर बोला तीखा हमला, सीएम ममता बनर्जी के व्यवहार से त्रस्त हैं राज्य के लोग
बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (20 अप्रैल) को TMC (तृणमूल कांग्रेस) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा बंगाल सरकार भ्रष्टाचार से पूरी तरह लिप्त है।

डिजिटल डेस्क्, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रचार अपने चरम पर हैं। नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (20 अप्रैल) को TMC (तृणमूल कांग्रेस) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा बंगाल सरकार भ्रष्टाचार से पूरी तरह लिप्त है। नितिन ने आगे कहा इस बार बंगाल में जो चुनाव हो रहा है, वो यहां की जनता लड़ रही है।

बंगाल के लोग का पीएम के प्रति है लगाव- नबीन

बंगाल की जनता यहां की सरकार से त्रस्त हो चुकी है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जो संघर्स किया है वो आज बंगाल के जन-जन के जुबान पर है। बंगाल के लोग पीएम मोदी को बहुत प्यार करते हैं, विश्वास है और संबंध है, वो सब कुछ इस बार बंगाल के चुनाव में देखने को मिल रहा है।

नितिन नबीन ने TMC सरकार पर बोला हमला

बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। टीएमसी ने इस राज्य में भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और अराजकता फैला रखा है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूर कर रही हैं, भाव जनता के मन में बैठ गया है।

बता दें, बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में पहला 23 अप्रैल (गुरुवार) और दूसरा 29 अप्रैल (बुधवार) को आयोजित होने वाला है।

Created On :   20 April 2026 11:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story