Women Reservation Bill: 'वो नहीं चाहते कि गरीब और पिछड़ा समुदाय के लोगों को...' महिला आरक्षण बिल को लेकर JDU ने विपक्ष को घेरा

डिजिटल डेस्क, पटना। महिला आरक्षण बिल पर राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला किया है। उनका कहना है कि गठबंधन यह नहीं चाहता है कि देश की आधी-आबादी को आरक्षण मिले। इस वजह से उन्होंने संसद में साजिश रच कर, बिल गिराने का काम किया है।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से सोमवार को नीरज कुमार ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लिए यह नहीं चाहते हैं कि पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग से आने वाली महिलाओं को आरक्षण मिले। वो सिर्फ परिवारवाद से जुड़े लोगों को ही सदन में भेजना चाहते हैं। इससे विपक्ष की महिला विरोध तस्वीर स्पष्ट दिखाई देती है।
यह भी पढ़े -जन आक्रोल महिला सम्मेलन पर विपक्ष ने खड़े किए सवाल, लोकसभा और विधानसभा में कितने प्रतिशत टिकट दिए
जेडीयू की नीति क्या?
इस दौरान उनसे पूछा कि बंगाल में यूसीसी लागू कराने को लेकर बीजेपी लीडर बयान दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होगा या नहीं, यह तो केद्र सरकार का विषय है। लेकिन उन्होंने कहा कि जेडीयू नीति हमेशा से यही रही है कि हर समाज के लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो।
यह भी पढ़े -महिला आरक्षण बिल को लेकर जीतन राम मांझी का बड़ा दावा, बताया बिल के फेल होने से चुनाव में NDA को कैसी मिलेगी जीत
CM ममता बनर्जी पर क्या बोले?
जेडीयू प्रवक्ता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल को लेकर कहा कि टीएमसी सरकारके कार्यकाल में अपनी उपलब्धियों को लोगों के सामने नहीं रखा है। उन्होंने आगे कहा कि कब्रिस्तानों की घेराबंदी, अल्पसंख्यकों केलिए हॉस्टल बनाया या गरीब तबकों के विकास जैसे कामों की चर्चा तक नहीं की है। साथ ही कहा कि सड़क और बिजली जैसे बुनियादी सुविधाओं पर तो बात तक नहीं की गई है। वे सिर्फ चुनाव आयोग और एसआईआर पर ही बयान देती रही है, जिसका नतीजा बहुत बुरा होने वाला है।
Created On :   21 April 2026 3:14 AM IST













