पहलगाम आतंकी हमले को 1 साल पूरे: 22 अप्रैल का जख्म अब तक नहीं भुला सका देश, आदिल हुसैन के पिता-भाई का छलका दुख

22 अप्रैल का जख्म अब तक नहीं भुला सका देश, आदिल हुसैन के पिता-भाई का छलका दुख
पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर आदिल हुसैन के परिवार ने भावुक प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। ठीक एक साल पहले 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले का गम लोग आज भी नहीं भुला सके हैं। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने धर्म पूछ कर दर्जनों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसी खौफनाक पल को याद करते हुए सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। हुसैन शाह वही शख्स थे जिनकी जान पर्यटकों को बचाते वक्त चली गई थी।

शाह के पिता ने क्या कहा?

सैयद आदिल हुसैन शाह के पिता ने कहा कि हम महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के बहुत आभारी हैं (जिन्होंने परिवार के लिए नए घर का वर्चुअल उद्घाटन किया)। उन्होंने घर में जरूरत की हर चीज दी। आदिल ने न हिंदू देखा, न मुसलमान, न सिख; और बिना किसी परवाह के, उसने अपनी जान दे दी। हर किसी को इंसानियत जिंदा रखनी चाहिए।

हुसैन के भाई की भावुक प्रतिक्रिया

सैयद आदिल हुसैन शाह के भाई सैयद नौशाद ने कहा कि हमारा एकमात्र सहारा आदिल था। उसके बाद, हमारी स्थानीय सरकार ने भी हमारी मदद की। हर एक नेता हमारे घर आया। महाराष्ट्र के डिप्टी CM, एकनाथ शिंदे का हमसे कोई लेना-देना नहीं था। बिना किसी लालच के, उन्होंने इंसानियत का साथ दिया, और उन्होंने हमें 5 लाख रुपये नकद दिए, और उसी समय एक घर देने की घोषणा की। इसका उद्घाटन आज ही (21 अप्रैल) हुआ है।

Created On :   22 April 2026 11:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story