Delhi News: घर में लाश, चेहरे-शरीर पर चोट के निशान, IRS अफसर की बेटी का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

घर में लाश, चेहरे-शरीर पर चोट के निशान, IRS अफसर की बेटी का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। लड़की का शव उसी के घर से बरामद किया गया है। पुलिस तेजी से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आईआरएस (Indian Revenue Service) अफसर की 22 साल की बेटी का शव उसी के घर से बरामद किया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस इस घटना को हत्या बता रही है। इसके अलावा मौत से पहले उसके बलात्कार की भी संभावना जताई गई है। पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है।

गला घोटकर की हत्या

पुलिस को आशंका है कि, अफसर की बेटी का कत्ल गला घोंटकर किया गया है। इसके लिए चार्जर की तार का इस्तेमाल हुआ है जो डेड बॉडी से बगल में बड़ी हुई थी।

पुलिस को किसपर शक?

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस के शक के घेरे में घर पर काम करने वाला पुरा नौकर है। हालांकि, उसे करीब एक महीने पहले काम पर से निकाल दिया गया था।

लड़की के चेहरे पर पाए गए निशान

जैसे ही पुलिस को इस वारदात की जानकारी मिली वह फौरन घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने देखा कि शव के चेहरे और पूरे शरीर पर घाव के निशान हैं। लग रहा था जैसे किसी ने उसके साथ मार-पीट भी की है। पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी ही तेजी से तहकीकात में जुटी हुई है। अब देखना यह होगा कि वह कौन है जिसने आईआरएस अफसर की बेटी का कत्ल किया है?

Created On :   22 April 2026 4:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story