टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत पर सुनवाई पूरी, 24 अप्रैल को आएगा फैसला

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत पर सुनवाई पूरी, 24 अप्रैल को आएगा फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार बारामूला के सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसले को सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट 24 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगी। MP राशिद इंजीनियर ने अस्पताल में भर्ती अपने बीमार पिता से मुलाकात करने के लिए एक महीने की अंतरिम जमानत मांगी है।

एनआईए ने बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर को 2017 के आतंकी फंडिंग केस में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। वे 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। 2024 के संसदीय चुनाव में राशिद ने उत्तरी कश्मीर की बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला को 2 लाख से अधिक मतों से मात दी थी।

पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले में सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया। आपको बता दें इससे पहले, राशिद इंजीनियर को संसद के बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए कस्टडी पैरोल दी गई थी।

राशिद इंजीनियर की ओर से कोर्ट में पेश एडवोकेट ने अदालत से मांग की है कि उनके पिता वेंटिलेटर पर हैं, उनसे मुलाकात करने के लिए अंतरिम जमानत दी जानी चाहिए। साथ ही वकील ने राशिद की गिरफ्तारी को राजनीतिक बताया। चुनाव के वक्त अंतरिम जमानत मिल जाती है, लेकिन पिता का स्वास्थ खराब है, गंभीर हालत है। जांच एजेंसी एनआईए ने कोर्ट में राशिद की अंतरिम जमानत का विरोध किया है। हालांकि एनआईए के वकील ने कहा कि कस्टडी पैरोल में भी राशिद इंजीनियर अपने पिता और परिवार से मिल सकते हैं। NIA सुरक्षा कारणों से सिर्फ कस्टडी पैरोल दिए जाने के लिए ही तैयार है।

Created On :   22 April 2026 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story