मणिपुर समाचार: BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे की मृत्यु के विरोध में जोमी फ्रंटल संगठन ने चुराचंदपुर जिले में बुलाया 13 घंटे का पूर्ण बंद

BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे की मृत्यु के विरोध में जोमी फ्रंटल संगठन ने चुराचंदपुर जिले में बुलाया 13 घंटे का पूर्ण बंद
बंद सुबह 5:00 बजे शुरू हुआ और शाम 6:00 बजे समाप्त होगा। बंद के दौरान सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय और सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर आज चुराचंदपुर जिले में 13 घंटे का पूर्ण बंद रखा गया है। यह बंद भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे की मृत्यु के विरोध में जोमी फ्रंटल संगठनों द्वारा बुलाया गया है। 4 मई, 2023 को भीड़ द्वारा किए गए हमले के बाद 20 फरवरी, 2026 को गुरुग्राम (हरियाणा) के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। बंद सुबह 5:00 बजे शुरू हुआ और शाम 6:00 बजे समाप्त होगा। बंद के दौरान सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय और सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे।

एक प्रदर्शनकारी ने मीडिया से कहा आज सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक 13 घंटे का पूर्ण बंद जारी है। आज के बंद का हमारा मुख्य उद्देश्य और लक्ष्य है हमारे दिवंगत भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्ते को तत्काल और उचित न्याय दिलाना। 20 फरवरी 2026 को उनकी मृत्यु के बाद से 60 दिन बीत चुके हैं। हम न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं और सरकार पर दबाव बना रहे हैं। लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। इसलिए, आज सभी ज़ोमी फ्रंटल संगठनों ने भाग लिया और सरकार के समक्ष अपनी बात रखी ताकि आंदोलन को और तीव्र किया जा सके। हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी बात सुनेगी और जवाब देगी। अगर सरकार ऐसा करने में विफल रहती है, तो हम अपने रुख से पीछे नहीं हटेंगे। इसके अलावा, अगर सरकार उचित प्रतिक्रिया नहीं देती है, तो हम अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

आपको बता दें बीते कुछ दिनों से मणिपुर में हिंसका प्रदर्शन जारी है। मणिपुर के इम्फाल में अखिल मणिपुर बार एसोसिएशन (एएमबीए) ने मणिपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ मिलकर उरीपोक के चेइराप कोर्ट कॉम्प्लेक्स के गेट पर धरना प्रदर्शन किया, जिसमें हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं की निंदा की गई, जिनमें बच्चों सहित आम नागरिकों की जान गई और ट्रोंगलाओबी घटना का भी विरोध किया गया।

इम्फाल-उखरुल सड़क पर हाल ही में हुए हमलों में हुई हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए आज खुमान लाम्पक में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन तंगखुल एवेन्यू गांव, खुमान लाम्पक अपुनबा एसोसिएशन और नागरम गांव द्वारा आयोजित किया गया था।

मीरा पैबी लुप (महिला मशाल वाहक) ने बीते दिन मणिपुर के ट्रोंगलाओबी बम हमले के दोषियों को 25 अप्रैल तक गिरफ्तार करने की सरकार की मांग को लेकर ने मणिपुर भर में 7 दिनों का पूर्ण बंद किया हुआ है।

कुछ दिन से मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले के खुरई लामलोंग इलाके में भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इलाका का माहौल तब बिगड़ा जब कुछ मांगों को लेकर लोग न्यायिक प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर -बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

आपको बता दें 7 अप्रैल को देर रात करीब 1 बजे बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी में हुए एक दिल दहला देने वाले रॉकेट हमले, जिसमें एक बीएसएफ जवान के 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी, जिनमें एक पांच साल का बेटा और 5 महीने की बेटी की मौके पर मौत हो गई थी, हमला जब हुआ जब बच्चे गहरी नींद में सो रहे थे। बच्चों की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिन्हें इम्फाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस दर्दनाक और कायराना हमले के मामले ने पूरे मणिपुर को झकझोंर दिया। इस वारदात से लोगों में गुस्सा और आक्रोश था। इसके विरोध में शनिवार,18 अप्रैल को इंफाल वेस्ट के खुराई लामलोंग इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई, पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

Created On :   22 April 2026 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story