ट्रोंगलाओबी मामला: बार एसोसिएशन ने घटना के विरोध में मणिपुर हाईकोर्ट के सामने किया विरोध प्रदर्शन

बार एसोसिएशन ने घटना के विरोध में मणिपुर हाईकोर्ट के सामने किया विरोध प्रदर्शन
इम्फाल-उखरुल सड़क पर हाल ही में हुए हमलों में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आज खुमान लाम्पक में भी धरना प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, इम्फाल। मणिपुर के इम्फाल में अखिल मणिपुर बार एसोसिएशन (एएमबीए) ने मणिपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ मिलकर उरीपोक के चेइराप कोर्ट कॉम्प्लेक्स के गेट पर धरना प्रदर्शन किया, जिसमें हाल ही में हुई हिंसा की घटनाओं की निंदा की गई, जिनमें बच्चों सहित आम नागरिकों की जान गई और ट्रोंगलाओबी घटना का भी विरोध किया गया।

इम्फाल-उखरुल सड़क पर हाल ही में हुए हमलों में नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आज खुमान लाम्पक में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन तंगखुल एवेन्यू गांव, खुमान लाम्पक अपुनबा एसोसिएशन और नागरम गांव द्वारा आयोजित किया गया था।

मीरा पैबी लुप (महिला मशाल वाहक) ने बीते दिन मणिपुर के ट्रोंगलाओबी बम हमले के दोषियों को 25 अप्रैल तक गिरफ्तार करने की सरकार की मांग को लेकर ने मणिपुर भर में 7 दिनों का पूर्ण बंद किया हुआ है।

कुछ दिन से मणिपुर के इम्फाल वेस्ट जिले के खुरई लामलोंग इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इलाका का माहौल तब बिगड़ा जब कुछ मांगों को लेकर लोग न्यायिक प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर -बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

आपको बता दें 7 अप्रैल को देर रात करीब 1 बजे बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी में हुए एक दिल दहला देने वाले रॉकेट हमले, जिसमें एक बीएसएफ जवान के 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी, जिनमें एक पांच साल का बेटा और 5 महीने की बेटी की मौके पर मौत हो गई थी, हमला जब हुआ जब बच्चे गहरी नींद में सो रहे थे। बच्चों की मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिन्हें इम्फाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, इस दर्दनाक और कायराना हमले के मामले ने पूरे मणिपुर को झकझोंर दिया। इस वारदात से लोगों में गुस्सा और आक्रोश था। इसके विरोध में शनिवार,18 अप्रैल को इंफाल वेस्ट के खुराई लामलोंग इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई, पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

Created On :   20 April 2026 3:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story