- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- 1.27 लाख की अवैध शराब के साथ 2 बाइक...
Satna News: 1.27 लाख की अवैध शराब के साथ 2 बाइक सवार बंदी

डिजिटल डेस्क,सतना। चित्रकूट पुलिस ने टू-व्हीलर पर यूपी से अवैध शराब की खेप लेकर आ रहे दो लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। टीआई गिरजा शंकर बाजपेयी ने बताया कि शनिवार रात को मुखबिर से मिली सूचना पर रजौला बाइपास तिराहे के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई।
इसी बीच बाइक क्रमांक यूपी 96 क्यू 9380 पर यूपी की तरफ से दो युवक तेजी से आए, जो पुलिस टीम को देखकर वापस भागने लगे, मगर पहले से सतर्क टीम ने खदेडक़र पकड़ लिया, जिनकी पहचान छविलाल पुत्र नरेश यादव 24 वर्ष और राहुल कुशवाहा पुत्र कमलेश कुमार 24 वर्ष, निवासी डिलौरा-कर्वी कोतवाली, जिला चित्रकूट-यूपी, के रूप में की गई।
आरोपियों के कब्जे से 7 कार्टून में रखी लगभग 65 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 27 हजार रुपए निकाली गई, तो वहीं 1 लाख 42 हजार कीमत के फोन, बाइक और नकदी भी जब्त की गई।
पूछताछ में आरोपी छविलाल और राहुल ने यूपी से सस्ती शराब लाकर चित्रकूट क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करने के प्लान का खुलासा किया, लिहाजा आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कायमी कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।
Created On :   20 April 2026 2:10 PM IST












