Satna News: चोरी का खुलासा, 50 हजार के सामान समेत आरोपी बंदी

चोरी का खुलासा, 50 हजार के सामान समेत आरोपी बंदी
रविवार दोपहर को आरोपी को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।

डिजिटल डेस्क,सतना। कोठी पुलिस ने म्यूजिक सिस्टम और लाइट का सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई संतोष तिवारी ने बताया कि बीते 25 मार्च की रात को अज्ञात बदमाशों ने बरहना गांव से डीजे और लाइट सिस्टम का सामान चोरी कर लिया था, जिसकी शिकायत नीरज उर्फ राजा सोनी निवासी सतना, की तरफ से अगले दिन थाने में दर्ज कराई गई, लिहाजा बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत अपराध दर्ज कर जांच-पड़ताल प्रारंभ की गई।

25 दिन तक चली जांच

लगभग 25 दिन तक चली खोजबीन के बाद मुखबिर से मिले सुराग पर प्रांशू उर्फ छोटू पुत्र रामचरण कुशवाहा, निवासी किटहा, थाना जैतवारा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपने दोस्त अमित पुत्र नत्थू कुशवाहा के साथ मिलकर चोरी करने का खुलासा करते हुए 50 हजार कीमत का सामान बरामद करा दिया।

तब रविवार दोपहर को आरोपी को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया। इस मामले में दूसरे आरोपी अमित की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों को पूर्व में नागौद क्षेत्र की एक चोरी के प्रकरण में भी गिरफ्तार किया गया था, मगर छूटने के बाद फिर से वारदात को अंजाम देने लगे।

Created On :   20 April 2026 2:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story