Satna News: कोलगवां थाना अंतर्गत लालपुर की खुली खदान में डूबने से नाबालिग की मौत

कोलगवां थाना अंतर्गत लालपुर की खुली खदान में डूबने से नाबालिग की मौत
लगभग दो घंटे की जद्दोजहद के बाद नाबालिग को बाहर निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया

डिजिटल डेस्क,सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत लालपुर की खुली खदान में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बरकत पुत्र स्वर्गीय राजू खान 16 वर्ष, निवासी साइडिंग, रविवार की सुबह 10 बजे कुछ दोस्तों के साथ लालपुर खदान में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उधर जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली तो सभी लोग मौके पर एकत्र होकर तलाश में जुट गए। लगभग दो घंटे की जद्दोजहद के बाद नाबालिग को बाहर निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

Created On :   20 April 2026 2:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story