Chhindwara News: देहात थाना क्षेत्र के गांगीवाड़ा में मिट्‌टी का टीला धंसका, मजदूर की दबने से मौत

देहात थाना क्षेत्र के गांगीवाड़ा में मिट्‌टी का टीला धंसका, मजदूर की दबने से मौत
मिट्‌टी में दबे मजदूर को साथी ने बाहर निकाला और अस्पताल लाया।

डिजिटल डेस्क,छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के गांगीवाड़ा में रविवार दोपहर को एक मजदूर मिट्‌टी खोद रहा था। मिट्‌टी का टीला धंसककर मजदूर के ऊपर आ गिरा। मिट्‌टी में दबे मजदूर को साथी ने बाहर निकाला और अस्पताल लाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि यूपी के झांसी के उलदन थाना के ग्राम खजराहा निवासी 23 वर्षीय सुभाष पिता हिम्मत राय गांगीवाड़ा में अभिषेक के ट्रैक्टर-ट्राली में मजदूरी करता था। रविवार दोपहर को सुभाष गांगीवाड़ा स्थित मरघट के समीप मिट्‌टी खोदते वक्त टीला धंसकने से उसके नीचे दब गया था। साथी अभिषेक ने उसे मिट्‌टी से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर आया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देहात पुलिस ने मृतक का पीएम कराया है।

Created On :   20 April 2026 2:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story