विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु में वोटिंग के दिन मतदान करने में किसी भी परेशानी से बचने के उद्देश्य से यात्रियों के लिए चलेगी विशेष बस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में स्टेट एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए चेन्नई से भारी संख्या में विशेष बसें चलाने की घोषणा की है। इस व्यवस्था के पीछे की मुख्य वजह लोगों को अपने गृह नगर जाकर वोट डालने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। परिवहन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ और असुविधा से बचने के लिए पहले से अपनी सीटों की बुकिंग कर लें, ताकि यात्रा सुगम और व्यवस्थित हो सके। पहले से टिकट बुक करने से बस स्टेशनों पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी और यात्रियों का सफर अधिक व्यवस्थित और सुगम होगा।
ये विशेष बसें मुख्य रूप से चेन्नई के कोयम्बेडु, किलांबक्कम और माधवराम बस टर्मिनलों से चलाई जाएंगी। इन स्थानों को इसलिए चुना गया है, ताकि राज्य के अलग-अलग जिलों में जाने वाले यात्रियों को आसानी से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। चुनावी यात्रा की बढ़ती मांग के बीच यात्रियों में चिंता भी देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़े -मतदान से पहले 10 देशों के 20 पर्यवेक्षकों और EC के तीन प्रतिनिधियों एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की
चुनाव से पहले बस सेवाओं के संचालन का मुख्य मकसद यात्रियों को शहर के अलग-अलग हिस्सों से लंबी दूरी की बसों तक आसानी से पहुंचाना है। निजी बसों ने किराए में अधिक बढ़ोतरी की, जिससे जनता में असंतोष है। यात्रियों ने कीमतों को लेकर परिवहन अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की अपील की। अब बसों की विशेष सुविधओं की वजह से यात्री बिना किसी बड़ी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
परिवहन विभाग ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वोटिंग के दिन लोगों की वापसी और अंतिम समय की यात्रा जरूरतों को पूरा करने के लिए 1,505 अतिरिक्त विशेष बसें भी चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन कोयम्बेडु को किलांबक्कम और माधवराम से जोड़ने वाली 24 घंटे चलने वाली फीडर बस सेवाएं भी चलाएगा।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को शहर से चलने वाली 2,092 नियमित बसों के अतिरिक्त कुल 6,132 विशेष बसें भी चलाई जाएंगी। वोटिंग पहले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालना है, क्योंकि चुनाव के समय बड़ी संख्या में जनता वोट डालने के लिए अपने-अपने गृह आवास लौटते हैं।
आपको बता दें जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, चेन्नई के प्रमुख बस टर्मिनलों पर भारी भीड़ देखने को मिलेगी। इस भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। चुनाव में विशेष बस
Created On :   22 April 2026 5:44 PM IST












