उपचुनाव 2026: महाराष्ट्र की बारामती सीट पर डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने डाला वोट, अजित पवार की मौत से खाली हुई थी सीट

महाराष्ट्र की बारामती सीट पर डिप्टी CM  सुनेत्रा पवार ने डाला वोट, अजित पवार की मौत से खाली  हुई थी सीट
बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार समेत कुल 23 कैंडिडेंट चुनावी मैदान में है। उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है,28 जनवरी को पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की हैलिकॉप्टर क्रैश में मौत होने के बाद बारामती विधानसभा सीट रिक्त हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, बारामती। महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर आज गुरुवार 23 अप्रैल को उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। एनसीपी कैंडिडेंट डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने काटेवाड़ी पोलिंग बूथ पर अपना वोट डोला। यह पवार परिवार का पैतृक गांव है। एनसीपी एसपी शरद पवार स्वास्थ्य कारणों के चलते मतदान नहीं कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी। उपचुनाव की तारीख ऐलान के बाद से ऐसा माना जा रहाथा कि किसी भी राजनीतिक दल का प्रत्याशी सुनेत्रा पवार के विरोध में प्रत्याशी नहीं उतारेगा, लेकिन कांग्रेस ने अपना कैंडिडेंट चुनावी मैदान में उतारा, बाद में एनसीपी, एनसीपी एसपी, बीजेपी व अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं के अनुरोध पर कांग्रेस प्रत्याशी ने भी चुनावी मैदान छोड़ दिया। और चुनाव से अपना नाम वापस लिया । बारामती में कुल वोटर्स 3 लाख 84 हजार है।

आपको बता दें 28 जनवरी को पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की हैलिकॉप्टर क्रैश में मौत होने के बाद बारामती विधानसभा सीट रिक्त हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव हो रहा है। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार खुद एनसीपी प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में है। सुनेत्रा पवार ने वोटर्स से मतदान करने की अपील की। बारामती की जनता उनके दिवंगत पति पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार को श्रद्दांजलि के तौर पर समर्थन करते हुए नजर आ रहे है।

इससे दो दिन पहले मंगलवार को अपने समापन चुनावी भाषण में सुनेत्रा पवार ने मतदाताओं से भावुक अपील करते हुए कहा उनका हर वोट अजित दादा बड़े भाई को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पवार ने आगे कहा चुनावी क्षेत्र के लिए अजित पवार के सपनों को आगे बढ़ाया जाए और पूरा किया जाए। आपको बता दें सुनेत्रा पवार ने अजित पवार की मौत के कुछ दिन बाद ही डिप्टी CM पद की शपथ ली थी।

बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार समेत कुल 23 कैंडिडेंट चुनावी मैदान में है। उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अब देखना यह है कि वे उपचुनाव के नतीजों में अपने दिवंगत पति की तरह ही रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल कर पाएंगी।

Created On :   23 April 2026 12:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story