मध्यप्रदेश समाचार: बीजेपी के नोटिस पर जवाब देने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी भोपाल पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी अधिकारियों को धमकी भरे विवादित बयान पर बीजेपी के नोटिस पर जवाब देने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी भोपाल पहुंचे। नोटिस का जवाब देने के लिए बीजेपी विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की, और अपने समर्थन में संगठन को सफाई दी।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का नोटिस और उस पर विधायक के जवाब के बाद संगठन का रिएक्शन विधायक की विवादित बयानों को लेकर बढ़ती आलोचना और पार्टी की चिंताओं के बीच,मुद्दे को सुलझाने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश भाजपा ने विधायक प्रीतम लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया, कार्रवाई की चेतावनी दी
आपको बता दें पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह लोधी को बीते दिन बुधवार को एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरे बयान देने के तूल पकड़ते मामले में मध्य प्रदेश भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट हेमंत खंडेलवाल की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि विधायक का,जो बर्ताव कुछ दिनों से देखने को मिला है, वह बेहद आपत्तिजनक है, जो पार्टी अनुशासन के अनुसार ठीक नहीं है। बीजेपी ने अपने विधायक से तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा है,अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही गई थी।
दूसरी तरफ बीजेपी विधायक के बयान को लेकर मध्यप्रदेश IPS एसोसिएशन ने मंगलवार को कड़ी निंदा की। साथ ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। करेरा के एसडीओपी आयुष जाखड़ के खिलाफ धमकी भरा आपत्तिजनक वाली विधायक की टिप्पणी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े -विधायक प्रीतम लोधी को अमर्यादित बोल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में स्पष्टीकरण ना देने पर होगी कार्यवाही
ये पूरा मामला एक सड़क दुर्घटना को लेकर शुरु हुआ, जिसमें विधायक के बेटे ने थार गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर मारी। पुलिस ने विधायक बेटे के खिलाफ कार्रवाई की, इससे विधायक प्रीतम लोधी नाराज हो गए और पुलिस अधिकारियों को धमकी देने लगे, विधायक का कहना है कि उनके बेटे को गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में, प्रीतम सिंह लोधी को SDOP आयुष जाखड़ को चेतावनी देते देखा और सुना जा सकता है कि अगर उन्होंने 15 दिनों के अंदर ठीक से काम नहीं किया, तो वह भारी भीड़ लेकर उनके घर पर प्रदर्शन करेंगे, विधायक ने अधिकारी के घर को गोबर से भर देने की भी धमकी दी।
BJP विधायक ने एक अन्य टिप्पणी में पुलिस अधिकारी से कहा करेरा तुम्हारे बाप का नहीं है, और जोर देकर कहा कि उनका बेटा घूमने-फिरने और यहां तक कि चुनाव लड़ने भी करेरा आएगा। विधायक ने शिवपुरी एसपी को भी धमकी दी ,पुलिस कार्रवाई को भी चुनौती दी।
Created On :   23 April 2026 2:26 PM IST













