पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: ED ने I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को पटियाला हाउस कोर्ट में किया पेश,जमानत पर आज होगी सुनवाई

ED ने I-PAC निदेशक विनेश चंदेल को पटियाला हाउस कोर्ट में किया पेश,जमानत पर आज होगी सुनवाई
I-PAC कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विनेश चंदेल की आज दस दिन की ईडी हिरासत खत्म हो गई, ED ने पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष पेश किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। I-PAC कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विनेश चंदेल को, उनकी 10 दिन की ED हिरासत समाप्त होने के बाद, आज ED द्वारा पटियाला हाउस कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। इस मामले पर सुनवाई हुई।

कोर्ट ने कथित कोयला चोरी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के विनेश चंदेल द्वारा दायर बेल पिटीशन पर ईडी को नोटिस जारी किया है। पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र राणा ने चंदेल की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा और मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को तय की है। हालफिलहाल चंदेल ईडी की हिरासत में हैं। इस महीने की शुरुआत में पारित एक आदेश के तहत उन्हें 23 अप्रैल तक 10 दिनों की हिरासत में पूछताछ के लिए भेजा गया है। मेसर्स रामसेथु इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड से बिना किसी औपचारिक समझौते या व्यावसायिक औचित्य के असुरक्षित, ब्याज मुक्त ऋण के रूप में कंपनी के बही-खातों में 13.50 करोड़ रुपये दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़े -आई-पैक मामले पर गरमाई राजनीति, हर्षवर्धन शृंगला बोले-ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को खतरे में डाला

ईडी ने ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज की गई FIR पर आधारित ईसीआईआर के संबंध में 28 मार्च को चंदेल को गिरफ्तार किया था, इस FIR में मेसर्स इंडियन पीएसी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों द्वारा आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, खातों में हेराफेरी और बेहिसाब धन के प्रबंधन का आरोप लगाया गया था। ईडी ने अपने रिमांड आवेदन में चंदेल पर अपराध की आय से जुड़ी प्रक्रिया और गतिविधि में सक्रिय रूप से शामिल होने का आरोप लगाया था। जिनमें अवैध धन, उसे छिपाने और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए एक तंत्र तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। आय से अधिक धनराशि का यूज चुनावी खर्च और अन्य उद्देश्यों में किया गया। ईडी का आरोप है कि कंपनी को बिना परामर्श के भी अचूक धन मिला। जबकि चंदेल के वकील विधानसभा चुनाव से पहले गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बता रहे है।

Created On :   23 April 2026 3:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story