Tamil Nadu Election 2026: वोटिंग के बीच TVK प्रमुख ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, विजय ने की मतदान का समय दो घंटे बढ़ाने की अपील

वोटिंग के बीच TVK प्रमुख ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, विजय ने की मतदान का समय दो घंटे बढ़ाने की अपील
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच टीवीके चीफ विजय ने CEC ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनवा 2026 के लिए वोटिंग जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइन लगी हुई है। इस बीच TVK प्रमुख और तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार विजय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक पत्र लिखा है। विज की अपील है कि मतदान का समय दो घंटे बढ़ा देना चाहिए।

यह भी पढ़े -'आदेश प्रधानमंत्री, गृह मंत्री या बड़े नेता...' BJP विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे ने लोगों को कुचला, पिता ने पुलिस अधिकारियों को दी चेतावनी

मतदान का समय 8 बजे तक बढ़ाने की मांग

पत्र में लिखा है कि मतदान का समय दो घंटे बढ़ाएं: यात्रा में बाधाओं के कारण देर से पहुंचने वाले मतदाताओं की भारी संख्या और लंबी कतारों में इंतजार करने की जरूरत को देखते हुए, सभी प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय रात 8:00 बजे तक बढ़ाया जाना चाहिए।

विजय ने किया मतदान

विजय ने आज (23 अप्रैल) चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

तमिलनाडु में एक ही चरण में चुनाव

तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर आज ही मतदान हो रहा है। यहां डीएमके गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन के बीच मुकाबला है। कुल 4023 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और लगभग 5.73 करोड़ वोटर वोट डालेंगे।

यह भी पढ़े -विधायक प्रीतम लोधी को अमर्यादित बोल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में स्पष्टीकरण ना देने पर होगी कार्यवाही

Created On :   23 April 2026 12:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story