Arvind Kejriwal News: पश्चिम बंगाल में हुई ताबड़तोड़ वोटिंग पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'पीएम मोदी का SIR उनके ही...'

पश्चिम बंगाल में हुई ताबड़तोड़ वोटिंग पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- पीएम मोदी का SIR उनके ही...
पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग को लेकर केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी का SIR उनके ही खिलाफ हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में 92 प्रतिशत के साथ ताबड़तोड़ वोटिंग हुई है। बंगाल की हिस्ट्री में ऐसा पहली बार देखा गया है कि 92 प्रतिशत वोटिंग हुई हो। इसी बीच दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कहा है कि सुनने में आ रहा है कि पश्चिम बंगाल SIR के खिलाफ बंपर वोट पड़ रहा है। मोदी जी का SIR उनके ही खिलाफ जा रहा है।

16 जिलों की 152 सीटों पर हुई वोटिंग

पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग में औसतन 92.88 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इन 16 जिलों की 152 सीटों के लिए वोटिंग हुई, उन जिलों में उत्तरी बंगाल के कूचबिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपरुद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा के अलावा कई जिले शामिल हैं।

बंगाल में पहले फेज में कितनी वोटिंग हुई?

पश्चिम बंगाल के पहले फेज में बंपर वोटिंग हुई है। जिसमें जलपाईगुड़ी में 94.65 प्रतिशत वोटिंग हुई। झाड़ग्राम में 92.26 प्रतिशत मतदान हुआ, कलिम्पोंग जिले में 83.07 प्रतिशत वोटिंग, मालदा में 94.46 प्रतिशत, मुर्शिदाबाद में 93.61 प्रतिशत, पश्चिम बर्धवान में 90.33 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 92.18 प्रतिशत, पूर्व मेदिनीपर में 92.18 प्रतिशत, अलीपुरद्वार में 92.71 प्रतिशत, बांकुड़ा में 92.15 प्रतिशत, बीरभूम में 94.51 प्रतिशत मतदान, कूचबिहार में 96.04 प्रतिशत, दक्षिण दिनाजपुर में 95.44 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 94.16 प्रतिशत, दार्जिलिंग में 88.80 प्रतिशत और पुरुलिया में 90.95 फीसदी वोटिंग हुई है।

बंगाल में पहली बार हुई इतनी बंपर वोटिंग

बंगाल में औसतन 92.88 प्रतिशत वोटिंग देखने को मिली है। ये नंबर रिकॉर्डतोड़ बताया जा रहा है। क्योंकि बीते पश्चिम बंगाल के चुनाव में ये आंकड़ा 82.30 प्रतिशत ही रहा था। उससे पहले साल 2016 में 83.02 प्रतिशत और 2011 में 84.72 प्रतिशत वोटिंग हुई है। ये पहली बार है कि यहां पर 92 प्रतिशत वोट दर्ज किए गए हैं।

Created On :   24 April 2026 3:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story