Aam Aadmi Party News: सांसदों के इस्तीफे के बाद AAP की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'इन लोगों को जनता माफ नहीं...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के 8 सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने गद्दारी की है, उनको जनता कभी माफ नहीं करेगी। इसके बाद उन्होंने लोटस करार देते हुए कहा है कि पंजाब चुनाव से पहले साजिश का खेल शुरू कर चुका है। संजय सिंह ने ये भी आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय के डर का उपयोग करके नेताओं को तोड़ा गया है। भगवंत मान की सरकार बहुत ही अच्छा काम कर रही है, लेकिन कुछ लोग इसको रोकने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़े -दिल्ली मेयर चुनाव भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वाही ने चुनाव न लड़ने पर 'आप' पर कसा 'थैंक यू' वाला तंज
क्या बोले संजय सिंह?
संजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सातों सासंदों ने पंजाब की पीठ पर छुरा घोंपने जैसा काम किया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी आरोप लगाया है कि वे एक अच्छी सरकार के काम में बाधा डाल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया है, लेकिन अब वही ही लोग पार्टी और जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। इसके लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी।
ऑपरेशन लोटस को लेकर क्या बोले संजय सिंह?
संजय सिंह ने आगे आरोप लगाया है कि पंजाब के साथ गद्दारी के लिए ये ऑपरेशन लोटस चलाया गया है। जब पंजाब की जनता के साथ धोखा हुआ है, तभी ही उसका जवाब मिलेगा। जिस पार्टी ने 3 काले कानून को पास किया है, उस पार्टी में राघव चड्ढा चढ़कर काम कर रहे हैं। भगवंत मान को लेकर कहा है कि वे अच्छा काम कर रहे हैं। ये लोग सरकार को रोकने का काम कर रहे हैं। आज मन बहुत ही दुखी है।
Created On :   24 April 2026 4:13 PM IST
Next Story













