आप में टूट: आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बीजेपी में हुए शामिल, दो तिहाई सांसदों के साथ जाने का किया दावा

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बीजेपी में हुए शामिल, दो तिहाई सांसदों के साथ जाने का किया दावा
राघव चड्ढा सांसदों के साथ बीजेपी मे शामिल हुए, आप सांसद ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भरोसा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आप के दो तिहाई से अधिक सांसदों के साथ बीजेपी मे शामिल हो गए। आप में टूट हुई। आप संसदीय दल के साथ बीजेपी में शामिल होने का राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया। उन्होंने राज्यसभा के दो तिहाई से अधिक सांसदों का साथ होने की बात कही। राघव ने कहा 8 सांसदों ने हस्ताक्षर कर उच्च सदन प्रमुख को बीजेपी में विलय करने का समर्थन प्राप्त है। ऐसा होता है, तो राज्यसभा में आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी। आप सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर घटिया राजनीति का आरोप लगाया।

आप सांसद राघव चड्ढा ने मीडिया के सामने कहा हमने बीजेपी में जाने का फैसला किया है, हम यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संवैधानिकप्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भारतीय जनता पार्टी में विलय कर लेंगे। उन्होंने आप को लेकर कहा मैंने पार्टी को अपनी जवानी के 15 साल दिए,एक राइट मैन ने रॉन्ग पार्टी को समय दिया।

आप के राज्यसभा सांसद चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने बाद कहा मैं आप से दूर जा रहा हूं, जनता के पास जा रहा हूं। आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 3 सांसद , संदीप पाठक और अशोक मित्तल तीनों के बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है, चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्यसभा में आप की उपस्थिति खत्म हो सकती है। राघव ने कहा आप के 8 सांसद हमारे साथ है, इनमें हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता भी हमारे साथ है। आपको बता दें कुछ दिन पहले AAP पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाकर अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी थी, लेकिन अब वे सभी पार्टी छोड़ रहे हैं।

Created On :   24 April 2026 3:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story