Arvind Kejriwal News: राघव चड्ढा के ऐलान पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन, कहा- 'बीजेपी ने फिर से पंजाबियों को...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 8 सांसदों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने की घोषणा भी की, जिस पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने एक बार फिर से पंजाबियों के साथ धक्का किया है।
अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा के ऐलान के बाद एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि एक बार फिर से बीजेपी ने पंजाबियों के साथ किया धक्का।
किन सांसदों ने आम आदमी पार्टी में दिया इस्तीफा?
आम आदमी पार्टी से 8 सांसदों ने इस्तीफा दिया है। उसमें राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, विक्रमाजित सिंह साहनी और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं।
संजय सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया
वहीं, आप के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है। हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहाहै। उनको अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही अशोक मित्तल के यहां ईडी का छापा पड़ा था। चीजें अपने आप में जुड़ती जाती हैं। भय दिखाकर ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा है कि लोग इस गद्दारी को नहीं भूलेगी।
यह भी पढ़े -राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सदन में बोले राघव चड्ढा, हरिवंश को उपसभापति पद के लिए दी बधाई
क्या बोले राघव चड्ढा?
राघव चड्ढा का कहना है कि मैं प्रयास कर रहा था कि चीजें अच्छी हों। मैंने पार्टी के कार्यक्रमों से खुद को इसलिए ही अलग किया क्योंकि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं होना चाहता था। मैं उनकी दोस्ती के काबिल नहीं था।
Created On :   24 April 2026 4:52 PM IST












