इटली प्रधानमंत्री: जॉर्जिया मेलोनी की झुमका वाली सेल्फी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, भारतीय प्रशंसकों ने कहा मेलोडी मोमेंट

जॉर्जिया मेलोनी की झुमका वाली सेल्फी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, भारतीय प्रशंसकों ने कहा मेलोडी मोमेंट
इटली पीएम ने सेल्फी के साथ एक मजबूत राजनीतिक मैसेज भी देने की कोशिश की है, इमेज कैप्शन में लिखा है कि उनकी सरकार किसी के आदेश पर नहीं चलती और वे कठपुतली नहीं हैं, जिसे एक बड़े राजनीतिक बयान के तौर पर देखा जा रहा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इटली की प्राइम मिनिस्टर जॉर्जिया मेलोनी की एक ताजा सेल्फी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, विशेषकर भारत में और अधिक तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही फोटो में मेलोनी भारतीय 'झुमके' पहने हुए दिखाई दे रही हैं, सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स जिसे देखकर उनके देसी अंदाज के मुरीद हो गए हैं।

वायरल सेल्फी की बात की जाए तो मेलोनी एक चारकोल ब्लेजर पहने हुए है, इसके साथ दोनों कानों में बड़े, जटिल डिजाइन वाले पारंपरिक भारतीय झुमके पहने हुए हैं। इसे देखते हुए सोशल मीडिया पर उनके भारतीय प्रशंसकों ने उनकी प्रशंसा करते हुए उनके लाजवाब अंदाज को मेलोडी (Melodi) मोमेंट करार दिया है। इटली पीएम ने सेल्फी के साथ एक मजबूत राजनीतिक मैसेज भी देने की कोशिश की है, मेलोनी ने इमेज कैप्शन में लिखा है कि उनकी सरकार किसी के आदेश पर नहीं चलती और वे कठपुतली नहीं हैं, मेलोनी के इमेज कैप्शन को एक बड़े राजनीतिक बयान के तौर पर देखा जा रहा है। कैप्शन में लिखे उनके संदेश के अलग अलग मायने निकाले जा रहे है।

आपको बता दें इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इतालवी प्रधानमंत्री GiorgiaMeloni की आलोचना की, क्योंकि उन्होंने पोप के साथ उनके विवाद में उनका समर्थन नहीं किया। ट्रंप ने कहा कि उनके रिश्ते अब नकारात्मक हो गए हैं। हालाँकि मेलोनी ने पोप फ्रांसिस के प्रति एकजुटता व्यक्त की और ट्रंप की टिप्पणियों को अस्वीकार्य बताया। इस विवाद के बावजूद, एक और इटालियल मंत्री ने पुष्टि की कि अमेरिका और इटली के संबंध अभी भी मजबूत हैं।

Created On :   25 April 2026 10:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story