वेनेजुएला-कोलंबिया संबंध: दोनों देशों के राष्ट्रपति के बीच हुई मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर द्विपक्षीय एजेंडा पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क,काराकास। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के साथ काराकास के मिराफ्लोरेस राष्ट्रपति भवन में मुलाकात हुई, पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तार के बाद से दोनों देशों के राष्ट्रपति के बीच ये पहली मुलाकात हुई। रोड्रिगेज ने पेट्रो का राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत किया।
दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई मुलाकात में नेताओं से प्रवासन, रक्षा, सीमा सुरक्षा, औद्योगिक सहयोग और व्यापार सहित एक व्यापक द्विपक्षीय एजेंडा पर चर्चा हुई। बीते दिन शुक्रवार की बैठक से पहले, पेट्रो ने घोषणा की कि उनके प्रतिनिधिमंडल में शीर्ष सैन्य और पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जो रोड्रिगेज के साथ सीमा सुरक्षा के मामले पर चर्चा करेगा।
आपको बता दें वैसे तो पेट्रो और रोड्रिगेज के बीच पिछले महीने अपनी साझा सीमा पर मुलाकात होने की उम्मीद थी, लेकिन उनकी संबंधित सरकारों ने अचानक अप्रत्याशित घटना का जिक्र करते हुए बैठक को कैंसिल कर दिया था। जिसका उन्होंने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताय, हालांकि इतना कहा था ये मुलाकात बाद में होगी। आपको बता दें जनवरी में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी वाइफ को उनके आवास से अरेस्ट कर न्यूयॉर्क ले गई थी।
Created On :   25 April 2026 10:11 AM IST












